Advertisement
Advertisement
होम / Haryana News: बरवाला रोड पर  दुकान के ताले तोड़कर  लाखों रुपए का लोहे और बिजली का सामान और मोटरसाइकिल चोरी कर फरार

Haryana News: बरवाला रोड पर  दुकान के ताले तोड़कर  लाखों रुपए का लोहे और बिजली का सामान और मोटरसाइकिल चोरी कर फरार

BY: • LAST UPDATED : September 4, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana News:मंगलवार देर रात बरवाला रोड पर बाबा इस्टेटस के पास एक दुकान के ताले तोड़कर चोर उसमें से लाखों रुपए का लोहे और बिजली का सामान चुराने के अलावा दुकानदार का मोटरसाइकिल भी चुरा ले गए। बिजली की मोटरें, स्क्रैप इनवर्टर, बैटरी आदि उठाने के लिए चोरों ने दुकानदार के मोटरसाइकिल का ही इस्तेमाल किया और दो चक्कर में करीब ढाई लाख रुपए का माल सफाचट कर गए। चोरों की यह हरकत दूर से सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। शिकायत मिलने पर डेराबस्सी पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

क्या हैं पूरा मामला

जानकारी मुताबिक बाबा इस्टेटस के पास हैबतपुर निवासी रविंदर सिंह की ज्वाला जी इलेक्ट्रिकल्स के नाम पर दुकान है जिसमें बिजली के साथ-साथ लोहे का कामकाज भी किया जाता है। रविंद्र सिंह ने बताया कि उसके दो बेटे भी दुकान में उसके काम में हाथ बंटाते हैं। रात को बारिश होने की वजह से वह अपना मोटरसाइकिल प्लेटिना नंबर पीबी 65 जेड 9615 दुकान में ही खड़ा कर के चले गए थे। सुबह जब लौटे तो दुकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर से मोटरसाइकिल समेत काफी सारा सामान गायब था। उन्होंने बताया कि बाइक के अलावा दो वेल्डिंग सेट, दो कटर, करीब 35 किलो कॉपर की स्क्रैप, दो ग्राइंडर, इनवर्टर, उसकी बैटरी और करीब 5000 रू की नगदी के अलावा वाइंड की हुई तीन बिजली मोटर भी दुकान से गायब थीं। यह सामान बैग्स में भरकर उन्होंने मोटरसाइकिल पर लादा।

CCTV फुटेज कंगाला

सीसीटीवी फुटेज कंगाल ने पर पता चला कि दो युवक पैदल रात 1:55 पर दुकान के पास आए। बारिश फिर के दौरान उन्होंने ताले तोड़े। फिर अंदर खड़ी बाइक बाहर निकाली और उस पर समान लाद कर ले जाते दिख रहे हैं। करीब 1 घंटे तक इस वारदात के दौरान उन्होंने दुकान से सामान उठाने के लिए मोटरसाइकिल के दो चक्कर लगाए हैं। उनका ढाई लाख रुपए से अधिक का नुकसान हो गया है। इस बारे में डेराबस्सी पुलिस को शिकायत देने पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Advertisement