Advertisement
Advertisement
होम / Haryana News: बारिश के चलते कार पर गिरा पेड़, पीछे सवार 2 की मौत

Haryana News: बारिश के चलते कार पर गिरा पेड़, पीछे सवार 2 की मौत

BY: • LAST UPDATED : September 14, 2024

Haryana News: करनाल में हो रही बारिश के चलते शुक्रवार को नगर में पॉलिटेक्निक के पास खड़ी कार पर एक पेड़ गिर गया, जसमे कार की पिछली सीट पर बैठी देवरानी और जेठानी की मौत हो गई। कार चलने वाला युवक फल लेने के लिए कुछ दूरी पर दूकान गया था। जिससे उसकी जान तो बच गई। जानकारी मिलते ही बुटाना थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना की जगह पर पहुंचे और लोगों ने क्रेन की मदद से दोनों महिलाओं को कार से बाहर निकाला गया। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्रेन की मदद से ही दबी हुई कार को पेड़ के नीचे से निकलवाया गया।

कार में सवार होकर जा रहे थे रिश्तेदार के घर

गांव सांवत निवासी कृष्ण ने बताया उसकी चाची विमला देवी (68) और सुनहरी देवी (68) कार में सवार होकर रिश्तेदारो के गांव संधीर जा रहीं थीं। कार को चाची सुनहेरी का लड़का प्रवीण चला रहा था। नीलोखेड़ी पहुंचते ही बारिश हो रही थी। उन्होंने पॉलिटेक्निक के पास एक पेड़ के नीचे कार को रोक दिया और प्रवीण पास खड़े फलों की दूकान से सेब लेने के लिए कार से उतरकर गया था।

पेड़ के नीचे खड़ी थी कार

जेठानी सुनहरी देवी और देवरानी बिमला देवी दोनों कार की पिछली सीटो पर बैठी थीं। इसी दौरान कार पर पेड़ गिर गया। वह दोनों कार के अनंदर ही दब गई और उनकी मृत्यु हो गई। लोगों ने कड़ी मुश्किलों के बाद कार की खिड़की को तोड़कर दोनों महिला को बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि पेड़ के गिरने से इससे भी बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि अक्सर पेड़ के नीचे पॉलिटेक्निक में पढ़ने वाले स्टूडेंट खड़े होते थे। यदि उस दौरान पेड़ गिर जाता तो उससे भी बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने से बिजली का तार भी टूट गया था। जिससे कई घंटे तक बिजली नहीं आई थी।

Advertisement

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बतया की पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस मामले की जांच की जुटी है। पेड़ को भी सड़क से दूर हटा दिया गया है।

Haryana Expressway: अलीगढ़-हरियाणा के बीच 32 किमी लंबा फोरलेन एक्सप्रेस का टेंडर पास, शरू हुआ काम