Advertisement
Advertisement
होम / Honeytrap Case in Ambala: हरियाणा में सामने आया हनीट्रैप केस, दो लड़कियां मिल इस तरह ऐंठती थी लड़कों से लाखों, जानें पूरा मामला

Honeytrap Case in Ambala: हरियाणा में सामने आया हनीट्रैप केस, दो लड़कियां मिल इस तरह ऐंठती थी लड़कों से लाखों, जानें पूरा मामला

BY: • LAST UPDATED : June 13, 2025
Inkhabar Haryana, Honeytrap Case in Ambala: हरियाणा के अंबाला में हनी ट्रैप का एक सनसनी खेज खुलासा हुआ है। आज के आधुनिक दौर में सोशल मीडिया का ट्रेंड है और इसी कारण लोग पैसे ऐंठने के एक से एक नए तरीके निकलते है। इस मामले में एक लड़की रात भर लड़कों के साथ रात बिताती और सुबह होते ही युवकों को पुलिस के हवाले कर देती।

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, मुंबई की रहने वाली मीरा और आरती लड़कों से फोन पर बातचीत करके उनके साथ रात भर होटल में रूकती और सुबह होते ही पुलिस को बुलाकर लड़कों पर रेप का मुकदमा दर्ज करवा देता इसके बाद लड़कों से कैसे वापस लेने के नाम पर मोटी रकम ऐंठ लेती। SHO पड़ाव ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों लड़कियां लड़को पर आरोप लगाती और पैसे लेकर होस्टाइल हो गई और इसके बाद 11 जून को इस युवती ने अंकुश नामक युवक से बात की और दिल्ली बुलाया लेकिन अंकुश ने दिल्ली जाने से मना कर दिया तो यह खुद अंबाला आई और रात भर इसके साथ होटल में रुकी और सुबह होते ही डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया इसके बाद इसे थाना पढ़ाओ में लाया गया और हमारी टीम द्वारा इस कहा गया कि आप अपनी शिकायत लिख कर दे दो लेकिन इसने कोई भी शिकायत नहीं लिखी और पुलिस टीम को बताया कि उसका भाई मुन्ना दिल्ली से आएगा जैसा वह बोलेगा वह वैसा ही करेगी लेकिन पूरा दिन बीत जाने के बाद इसने कोई भी शिकायत नहीं दी।

शिकायत पर पुलिस ने टीम गठित की

जब इसका भाई मुन्ना आया और उसके साथ दिनेश सहगल नाम का एक युवक आया जो अंबाला शहर का रहने वाला है इन दोनों ने मिलकर सोची समझी साजिश के तहत होटल में पकड़े गए युवक अंकुश के चचेरे भाई से बातचीत कर तीन लाख की मांग की और एक लाख रुपए में इनकी सेटिंग हुई। इसके बाद पुलिस टीम को इन पर शक हुआ तो पुराने मुकदमे के बारे में भी जानकारी जुटाएगी और अधिकारियों से बात की गई इसके बाद रजत नामक युवक ने शिकायत दी कि उनसे एक लाख पचास हजार रुपए की मांग की गई है। शिकायत के बाद टीम गठित की गई और थाने से कुछ ही दूरी पर जब पैसे का लेनदेन हो रहा था तो₹50000 के साथ इन तीनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवती ने मैं महीने में अंबाला शहर में भी इसी तरह से एक मुकदमा दर्ज करवाया हुआ है।