Inkhabar Haryana, Jind Murder Case: हरियाणा के जींद जिले के सफीदों कस्बे में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात ने इलाके को हिलाकर रख दिया। रामपुरा रोड पर अज्ञात हमलावरों ने तीन डॉक्टरों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में मल्टी-स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल चलाने वाले डॉ. विकास शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
क्या हैं पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार यह हमला गुरुवार की देर रात उस समय हुआ, जब डॉ. विकास शर्मा अपने दो सहयोगी डॉक्टरों के साथ अस्पताल से रामपुरा रोड की ओर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर तीनों पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि डॉ. विकास शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो डॉक्टरों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस जांच में जुटी
वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के लिए पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी भी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है और जल्द खुलासा किया जाएगा।
परिजनों का आरोप