Advertisement
Advertisement
होम / Jind News: स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान चक्कर आने से हुई कक्षा 11वीं छात्रा की मृत्यु

Jind News: स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान चक्कर आने से हुई कक्षा 11वीं छात्रा की मृत्यु

BY: • LAST UPDATED : October 19, 2024

Jind News: हरियाणा के सफीदों के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा प्रियंका (17) की अचानक मौत से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है। शनिवार की सुबह जब वह अपने दोस्तों के साथ पैदल स्कूल पहुंची, तो सब कुछ सामान्य लग रहा था। प्रार्थना सभा के दौरान अचानक प्रियंका को चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। स्कूल प्रशासन ने तुरंत उसे सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ब्लड प्रेशर का अचानक से काम हो जाना

डॉक्टरों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में प्रियंका की मौत का कारण ब्लड प्रेशर का अचानक कम होना बताया गया है। स्कूल के प्राचार्य बलजीत सिंह लांबा ने बताया कि जब प्रियंका की तबीयत बिगड़ी, तो स्कूल के स्टाफ ने उसकी तुरंत मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। उन्होंने यह भी बताया कि प्रियंका को पहले भी कुछ बार चक्कर आए थे, लेकिन उसने कभी इस बारे में स्कूल प्रशासन को जानकारी नहीं दी थी।

घर से हंसते-बोलते स्कूल के लिए थी निकली

प्रियंका का परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है। उसके पिता विजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रियंका पढ़ाई में बहुत होशियार थी और परिवार में सबकी चहेती थी। वह पूरी तरह स्वस्थ दिख रही थी और घर से हंसते-बोलते स्कूल के लिए निकली थी। प्रियंका की अचानक मौत से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर है।

Advertisement

इस मौत से सभी साथी छात्राएं और शिक्षक सदमे में

प्रियंका गांव बहादुरपुर की रहने वाली थी और उसका स्कूल में भी अच्छा प्रदर्शन था। उसकी इस दुखद मौत से सभी साथी छात्राएं और शिक्षक भी सदमे में हैं। इस घटना ने हर किसी को गहराई से सोचने पर मजबूर कर दिया है कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, चाहे वह कितनी भी मामूली क्यों न लगें।

Karnal News: बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर शराब के ठेके पर करी लूट, कैश काउंटर से उड़ा ले गए पैसे