Advertisement
Advertisement
होम / Kaithal Crime: आपसी विवाद के चलते जीजा और उसके दोस्त पर चलाई गोलियां, एक की हालत गंभीर

Kaithal Crime: आपसी विवाद के चलते जीजा और उसके दोस्त पर चलाई गोलियां, एक की हालत गंभीर

BY: • LAST UPDATED : September 18, 2024

Kaithal Crime: हरियाणा के कैथल/पटियाला में आम विवाद के चलते चार व्यक्तियों ने रास्ते में घेरकर जीजा और उसके दोस्त पर गोलियां चला दी। इस बीच दोस्त के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने अपने जीजा और उसके दोस्त की कार का पीछा करते हुए भी गोलियां चलाई।

इंचार्ज इंस्पेक्टर ने घटना की दी जानकारी

इंचार्ज इंस्पेक्टर थाना घग्गा शमशेर सिंह ने बताया कि बलराज सिंह ने शिकायत की उसने अपने ससुराल वालो के रिश्तेदारों से कार खरीदी थी। उसी के लेन-देन पर दोनों पक्षों में विवाद था। वह अपने दोस्त जाबर सिंह के साथ कार में गांव रामपुर पड़तां के ठेके के पास से जा रहा था। तभी आरोपी खड़े थे। उन्होंने हाॅर्न बजाकर साइड मांगी, लेकिन आरोपी नहीं हटे। जाबर सिंह साइड होने के लिए कहने गया तो उसने देखा कि आरोपियों के हाथों में हथियार थे।

यह देख जाबर सिंह भागा, पर आरोपी जसपाल सिंह ने गोली चला दी। गोली जाबर सिंह के पेट में जा लगी। जाबर भागकर कार में बैठ गया और बलराज ने कार भगा ली। लेकिन आरोपी तब भी नहीं माने और कार पर गोलियां चला दीं। एक गोली कार की डिग्गी और एक सामने के शीशे पर जा लगी।

Advertisement

Ambala News: सड़कों पर पानी भरने से परेशान हुए लोग, शिकायत के बाद भी नहीं सुन रहा प्रशासन