Advertisement
Advertisement
होम / Kaithal Honey Trap Case: कैथल में हनी ट्रैप का भंडाफोड़, महिला और उसके साथी गिरफ्तार

Kaithal Honey Trap Case: कैथल में हनी ट्रैप का भंडाफोड़, महिला और उसके साथी गिरफ्तार

BY: • LAST UPDATED : June 3, 2025
Inkhabar Haryana, Kaithal Honey Trap Case: हरियाणा के कैथल पुलिस ने एक हनी ट्रैप मामले का सफल खुलासा करते हुए एक महिला और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। यह मामला तब सामने आया जब दोनों आरोपियों ने एक युवक अजीत को फंसाकर उससे 3 लाख रुपये की मांग की। इससे पहले आरोपी युवक से 80 हजार रुपये भी ले चुके थे और बाकी की रकम के लिए लगातार दबाव बना रहे थे।

पुलिस को किया सूचित

घटना की जानकारी युवक ने अपनी पत्नी को दी, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक और उसकी पत्नी से 50 हजार रुपये की एक और किस्त लेने के लिए चिल्ड्रन पार्क बुलाया। जैसे ही आरोपी रुपये लेने पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये बरामद किए गए।

आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा

थाना शहर की एसएचओ गीता ने बताया कि पकड़ी गई महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और फिलहाल अर्जुन नगर में किराए पर रहती है। उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस उनसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। पुलिस इस मामले की आगे की जांच जारी रखे हुए है। पुलिस का कहना है कि वे ऐसे अपराधों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और शीघ्र ही आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।