




Inkhabar Haryana, Kaithal News: मुंबई क्राइम ब्रांच की दो टीमें हाल ही में कैथल पहुंची हैं, जहां वे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच कर रही हैं। इस मामले में आरोपी जीशान अख्तर और गुरमेल के दोस्तों से गहन पूछताछ चल रही है। सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी घटना से करीब डेढ़ महीने पहले कैथल में ठहरे थे, जिसके चलते उनकी गतिविधियों पर ध्यान दिया जा रहा है।
Siddiqui’s murder: गुरमेल सिंह की मुश्किलें बढ़ी, लॉरेंस गैंग का हिस्सा होने की संभावना
जानकारी के लिए बता दें कि, टीम में दो इंस्पेक्टर सहित कुल 15 पुलिसकर्मी शामिल हैं, जो विशेष रूप से गुरमेल के नरड़ गांव के दो युवकों और एक शहर निवासी से पूछताछ कर रहे हैं। यह जानकारी मिली है कि जीशान वारदात से पहले शहर और गांव में तीन दिन रुका था, जहां उसने अपने लग्जरी शौक का प्रदर्शन किया। पुलिस का मानना है कि जीशान ने युवाओं को आकर्षित करने के लिए महंगी गाड़ियों का इस्तेमाल किया था।
बता दें कि, जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि इन युवाओं के माध्यम से आरोपी ने क्या जानकारी इकट्ठा की और किस तरह से यह हत्याकांड अंजाम दिया गया। मुंबई पुलिस की यह कार्रवाई इस मामले में महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है, क्योंकि इससे हत्याकांड से जुड़े नए तथ्य सामने आ सकते हैं। इस बीच, कैथल के विभिन्न ठिकानों पर भी पूछताछ जारी है, ताकि मामले के सारे पहलुओं का खुलासा हो सके।




