




Karnal Crime: हरियाणा के करनाल सड़क पर बुडनपुर के पास कंबाइन ड्राइवर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। जिससे युवक और दो बच्चे सड़क पर गिर गए। महिला का पति और उसकी चार साल की बेटी कंबाइन के अगले हिस्से से टकरा गए। जिससे कंबाइन के ब्लेड बच्ची के सिर में घुस गया और चार साल की बेटी की मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम करवा के परिजनों को दे दिया गया। कंबाइन ड्राइवर के मालिक पर पुलिस ने केश दर्ज कर दिया है। घायल व्यक्ति का इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है।
कुंजपुरा निवासी सरोज ने बताया कि 15 सितंबर को वह और उसका पति राहुल, चार साल की बेटी हसिका और बेटे शिवांस के साथ बाइक पर मामा के घर बरास गांव गए हुए थे। 16 सितंबर को वह सभी वापस लौट रहे थे। सुबह 10.30 बजे जब वह बुढ़नपुर मोड़ के पास पहुंचे तो बुढ़नपुर गांव से एक कंबाइन ड्राइवर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से कंबाइल को निसिंग-करनाल रोड पर चढ़ा दिया और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में बेटी को डॉक्टरों ने मृत बताया और उसके पति राहुल को पीजीआई रोहतक में रेफर कर दिया गया।
Ambala News: विधानसभा चुनावों में ड्यूटी लगने को लेकर, स्वास्थ्य विभाग को मिला आदेश




