




Karnal News: हरियाणा के घरौंडा में रंगदारी मांगने के आरोपी ने दिल्ली से अंबाला जाते समय एक पेट्रोल पंप के शौचालय में बिजली के करंट से आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, और मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी है। एएसआई रणजीत सिंह और बाकि पुलिस टीम ने अंबाला के महेश नगर के रहने वाले विनोद कुमार को 17 सितंबर को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
आरोपी की चिह्नित पर उसके जीजा निवासी गांधीनगर दिल्ली, को भी गिरफ्तार करने के लिए उसे लेकर अंबाला शहर से दिल्ली विजय कुमार के मकान पर पहुंचे। वहा उसका मकान बंद मिला। पुलिस आरोपी को लेकर अंबाला लौट रही थी तो बसताड़ा टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले तनिष्क फिलिंग स्टेशन पर आरोपी ने शौचालय जाने को कहा। जब आरोपी को शौचालय लेकर गए तो उसे हथकड़ी लगी थी।
इस दौरान आरोपी ने शौचालय में लगे बिजली बोर्ड को खींच लिया ऐसा करते हुए ईएचसी प्रदीप कुमार ने देख लिया। इस दौरान आरोपी विनोद के साथ-साथ प्रदीप कुमार को करंट का झटका लगा। उसके बाद आरोपी विनोद कुमार को नागरिक अस्पताल करनाल में भर्ती कराया गया।




