




Karnal News: हरियाणा के करनाल वार्ड नंबर 9 निवासी में एक बच्चे की सांप के काटने से मौत हो गई। वह 11वीं कक्षा में पढ़ता था। छत से नीचे उतर रहा था बचा तभी सांप ने हमला कर दिया। साप ने बच्चे के हाथ में डसा था। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
मृत बच्चे के पिता सुरेश कुमार ने बताया कि रात को उसके दोनों बच्चे और उनकी मां बेड पर सोए थे। वह छत पर सोया था। करीब 12 बजे चिल्लाने की आवाज आई तो वह नीचे उतरा जहां सांप ने उसके बेटे कपिल के हाथ पर काट लिया था। बगल में सोए बेटे निखिल ने आनन फानन में सांप को नीचे की ओर झटक दिया। जिसके बाद सांप वहां से भाग गया। वह बेटे को तुरंत अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, परन्तु इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।
Dengue Speed: डेंगू के डरा रहे आकड़े, सितंबर में सबसे ज्यादा केस




