




Karnal News: हरियाणा के राहड़ा गांव में सेना के जवान हैप्पी सिंह (26) पने साथियों के साथ राजस्थान के गोगामाड़ी पर माथा टेक कर लौट रहा था। राहगीरों ने फोन कर परिजनों को एक्सीडेंट की जानकारी दी। हैप्पी इकलौता बेटा था, और वह सेना से छुट्टी पर घर आया हुआ था।हैप्पी के पिता महेंद्र ने बताया की उनको फोन आया कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है।
ये सुनकर एक बार तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। उन्होंने जब उस व्यक्ति से दोबारा पूछा तो उसने मेरे बेटे का ही नाम लिया। यह सुनते ही मैं परिवार के साथ जींद पहुंचा तो वहां हैप्पी की मृत्यु हो चुकी थी। उस दिन जैसे उनका सब कुछ उजड़ गया हो।
फौजी के पिता बताया कि उसका बेटा कोलकाता में तैनात था। 22 अगस्त को एक महीने की छुट्टी पर घर आया था, लेकिन उसकी छुट्टी कम हो गई तो उसे 15 सितंबर को वापस जाना था। उसके आने से पूरा परिवार बहुत खुश था। इसलिए वह नई स्कॉर्पियो गाड़ी में अपने दोस्तों के साथ गोगामाड़ी दर्शन के लिए गया था पर वहां से लौटकर नहीं आया। उसने बेटे और बेटी दोनों की शादी तय की हुई थी।
22 फरवरी 2025 को हैप्पी और उसकी बहन दोनों की शादी एक साथ तय थी। शादी को लेकर घर में तैयारीया चालू कर दी थी। ये सभी चीजे अधूरी रहा गई।
Mahendragarh News: जूस कॉर्नर में लगी भयानक आग, मालिक को लाखों का नुकसान




