Advertisement
Advertisement
होम / Karnal News: घर की छत गिरने से हुई युवक की मौत, छाया शोक का माहौल

Karnal News: घर की छत गिरने से हुई युवक की मौत, छाया शोक का माहौल

BY: • LAST UPDATED : September 23, 2024

संबंधित खबरें

Karnal News: हरियाणा के करनाल के लाल्यानी गांव में घर की छत गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जिसकी उम्र 18 साल बताई जा रही है। घर की छत लकड़ी की बानी हुई थी जोकि बारिश के चलते कमजोर पड़ गई थी। अचानक हुए धमाके की आवाज से छत निचे गिर गई।

कमरे में बैठा कर रहा था आराम

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम रवनीत था और जब ये हादसा हुआ तो वह कमरे में बैठ आराम कर रहा था। मकान की छत कच्ची थी और लकड़ी की कड़ियों से बनी थी। जो की बारिश की चलते कमजोर हो गई थी। रविवार सुबह 10 बजे के आसपास अचानक हुए धमाके की आवाज से छत गिर गई। वह गुरुद्वारे में पाठी का काम करता था। रवनीत का परिवार बहुत गरीब है। जब यह हादसा हुआ तब उसके माता-पिता पास के कमरे में ही आराम कर रहे थे।

लकड़ी की कच्ची थी छत

छत गिरने की आवाज से परिजन दौड़कर उस कमरे में पहुंचे और देखा की रवनीत छत के मलबे में दब गया है। उसके माता-पिता के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए और मलबे को हटाना शरू किया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जब तक रवनीत को बहार निकाला गया उस की मौत हो चुकी थी। इस घटना से दुख का वातावरण फैला है।

Advertisement

Haryana Assembly Election: शक्ति रानी शर्मा ने अंबाला की हालत पर जताई चिंता, जानिए क्या है पूरा मामला