Advertisement
Advertisement
होम / Liquor Smuggler: घर में ही अवैध शराब का धंधा करते हुए एक युवक सहित शराब को किया जप्त, कई धाराओं ने केस दर्ज

Liquor Smuggler: घर में ही अवैध शराब का धंधा करते हुए एक युवक सहित शराब को किया जप्त, कई धाराओं ने केस दर्ज

BY: • LAST UPDATED : September 9, 2024

Liquor Smuggler: लोहारू डिटेक्टिव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुभाष ढाणी वार्ड नंबर 12 से एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। अवैध रूप से अपने घर में ही करता था शराब बेचने का काम।

अपने घर में ही करता था धंधा

मिली जानकारी के अनुसार लोहारू डिटेक्टिव थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दिनेश नाम का एक व्यक्ति सुभाष ढाणी वार्ड नंबर 12 में अपने मकान में अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करता है। यदि तुरंत रैड की जाए तो आरोपी को शराब सहित पकड़ा जा सकता है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत प्रभाव से मौके पर रैड की और मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मौके से कमरे से छुपाई गई 36 बोतल देशी माल्टा मस्ती बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

Aravali Hills: अरावली की पहाड़ी पर सरकार द्वारा खनन शुरू किए जाने की खबर से ग्रामीणों में गुस्सा, किया बड़े आंदोलन का ऐलान

Advertisement