Advertisement
Advertisement
होम / Mahendragarh News: जूस कॉर्नर में लगी भयानक आग, मालिक को लाखों का नुकसान

Mahendragarh News: जूस कॉर्नर में लगी भयानक आग, मालिक को लाखों का नुकसान

BY: • LAST UPDATED : September 19, 2024

Mahendragarh News: हरियाणा के कनीना से महेंद्रगढ़ मार्ग पर एसडीएम आवास के पास स्थित एक जूस कॉर्नर में आज सुबह करीब 4 बजे अचानक से आग लग गई, जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। जूस कॉर्नर के परिचालक सकील ने जानकारी दी कि आग लगने की सूचना उसे सुबह 4 बजे पड़ोसी के फ़ोन आने से मिली, उसने दुकान से धुआं उठते देखा था। परिचालक जब वहा मौके पर पहुंचा और दुकान का शटर खोला, तो देखा कि अंदर रखा सारा सामान बुरी तरह से जल चुका था।

5 लाख रुपये का हुआ नुकसान

सकील ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने छह महीने पहले ही यह जूस कॉर्नर शुरू किया था, जिसमें उसने 5 लाख रुपये लगाए थे। दुकान में डी-फ्रिज, बिजली के सामान, छोटी मशीनें और एक जनरेटर भी था, जो की सब जल के खत्म हो गया।

पुलिस मौके पर तुरंत पहुंची

आग लगने की खबर मिलते ही सकील ने तुरंत पुलिस को फ़ोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से कुछ सामान बाहर निकाला, लेकिन ज्यादा तर सामान पहले ही जल चुका था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच में लगी है।

Advertisement

Broken Marriage: मासूम बच्ची की जिंदगी बर्बाद होने से बचाई! परिजन करा रहे थे विवाह, फिर ऐसे लौटी बारात