Advertisement
Advertisement
होम / Marital Abuse Case in Haryana: पति ने छुपाई पहली शादी, फिर शुरू हुआ दहेज और अनैतिक दबावों का सिलसिला, हरियाणा के जींद से महिला ने लगाए गंभीर आरोप

Marital Abuse Case in Haryana: पति ने छुपाई पहली शादी, फिर शुरू हुआ दहेज और अनैतिक दबावों का सिलसिला, हरियाणा के जींद से महिला ने लगाए गंभीर आरोप

BY: • LAST UPDATED : June 2, 2025
Inkhabar Haryana, Marital Abuse Case in Haryana: हरियाणा के जींद जिले के जुलाना थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर धोखे से शादी कराने, दहेज के लिए उत्पीड़न करने और अनैतिक कार्यों के लिए मजबूर करने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले से शादीशुदा था पति

पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में नरवाना क्षेत्र निवासी सोमबीर के साथ हुई थी। शादी के समय उसे बताया गया कि यह विवाह उसकी पहली शादी है। लेकिन कुछ समय बाद महिला को यह पता चला कि सोमबीर पहले से शादीशुदा था और यह जानकारी उसके पति के साथ-साथ पूरे परिवार ने जानबूझकर छिपाई थी।

शादी के कुछ ही समय बाद महिला के जीवन में कठिनाइयों का दौर शुरू हो गया। महिला का आरोप है कि सोमबीर, उसकी मां, पिता और दोनों बहनों ने लगातार दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसने बताया कि आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी और मानसिक रूप से उसे लगातार दबाव में रखा जाता था।

Advertisement

अनैतिक कार्यों के लिए मजबूरी का आरोप

सबसे चौंकाने वाले आरोपों में से एक यह है कि पीड़िता ने अपने पति सोमबीर पर गंभीर अनैतिक व्यवहार का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि उसका पति उसे अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। इसके अलावा, वह उस पर पैसे कमाने के लिए गलत रास्तों पर चलने का दबाव भी बनाता था। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि सोमबीर के कई अन्य महिलाओं के साथ भी अवैध संबंध थे। जब उसने इस बात का विरोध किया, तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और अंततः उसे घर से निकाल दिया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने सोमबीर, उसकी मां, पिता और दो बहनों समेत कुल छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जुलाना थाना प्रभारी ने बताया कि संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और मेडिकल जांच भी कराई जा रही है।