Inkhabar Haryana, MTP kit found in Rewari Medical Store: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में सोमवार सुबह स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। रेवाड़ी जंक्शन परिसर में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर टीम ने गर्भपात में प्रयोग की जाने वाली एमटीपी किट की अवैध बिक्री का पर्दाफाश किया है। इस छापेमारी में मेडिकल स्टोर से दो एमटीपी किट बरामद की गईं, जो बिना वैध अनुमति के बेची जा रही थीं।
कैसे हुआ खुलासा?
इस पूरे मामले का खुलासा रविवार को गिरफ्तार किए गए दीपक नामक आरोपी से हुई पूछताछ के बाद हुआ। जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के एमटीपी नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष यादव के नेतृत्व में टीम ने पुलिस के साथ मिलकर गांव फदनी निवासी दीपक को रेवाड़ी के सेक्टर-4 इलाके से गिरफ्तार किया था। दीपक के पास से एक एमटीपी किट बरामद हुई थी।
पूछताछ के दौरान दीपक ने खुलासा किया कि वह यह एमटीपी किट ‘दवा दोस्त’ नामक मेडिकल स्टोर से खरीद कर लाया था, जो रेवाड़ी जंक्शन परिसर में स्थित है। दीपक ने यह भी कबूल किया कि वह किट को ऊंचे दामों पर बेचता था।
मेडिकल स्टोर पर मारी गई रेड
दीपक की निशानदेही पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। मौके पर मौजूद स्टाफ से पूछताछ की गई और जांच के दौरान स्टोर से दो एमटीपी किट बरामद की गईं। यह किट बिना किसी वैध पर्ची और स्वीकृति के बेची जा रही थीं, जो एमटीपी एक्ट और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के स्पष्ट उल्लंघन में आता है।
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर के सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और दुकान के रजिस्ट्रेशन, दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। इस बीच मेडिकल स्टोर के संचालक से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
क्या है MTP किट?