Advertisement
Advertisement
होम / Nuh Crime News: नूंह में नाली के विवाद ने लिया हिंसक रुप, छतों से फेंके पत्थर, लाठी डंडे भी चले

Nuh Crime News: नूंह में नाली के विवाद ने लिया हिंसक रुप, छतों से फेंके पत्थर, लाठी डंडे भी चले

BY: • LAST UPDATED : June 3, 2025
Inkhabar Haryana, Nuh Crime News: हरियाणा के नूंह में नाली की गंदगी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया, जिसमें छतों से पत्थर फेंके गए और लाठी-डंडों से मारपीट हुई। इस झगड़े में लगभग पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दोनों ओर से कुल 18 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या हैं पूरा मामला?

यह विवाद नूंह जिले के जयसिंहपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत चिलावली गांव का है, जहां गंदे पानी की निकासी को लेकर पड़ोस के दो पक्षों में तकरार हो गई। 31 मई की सुबह महबूब अपने बेटे सकील के साथ घर पर बैठे थे, तभी पड़ोस के सद्दाम और अरशद फरसा और लाठी डंडा लेकर आए और आरोप लगाया कि उनके घर के पास नाली में गंदगी डाली जा रही है।

जब सकील ने यह साफ मना किया, तो सद्दाम ने अपने हाथ में रखा फरसा सकील के सिर पर मार दिया जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट बढ़ गई। आरोपियों ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाकर जमकर हमला किया। पथराव भी हुआ, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं।

Advertisement

पड़ोसियों के बीच-बचाव और पुलिस जांच

झगड़े को काबू में करने के लिए पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जयसिंहपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सद्दाम, अरशद, जाबिद, अलीजान, इरफान, सलमान, बशीर एजाज, शबनम, रहीश, वारिस, फार्मिना, ईशा, साबिर, रिजवान, अमीर और इमरान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

घायलों का इलाज और गिरफ्तारी की तैयारी

झगड़े में घायल हुए पांच लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग छतों से पत्थर फेंकते हुए और महिलाएं भी पथराव करती हुई नजर आ रही हैं।

Chandigarh News: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर हरियाणा मानवाधिकार आयोग की सख्ती, डॉक्टरों को मिले केवल इलाज का अधिकार