Advertisement
Advertisement
होम / Nuh Crime News: नूंह में बेटी से मिलने आए परिजनों को ससुराल में बनाया बंधक, मामला जान चौंक जाएंगे

Nuh Crime News: नूंह में बेटी से मिलने आए परिजनों को ससुराल में बनाया बंधक, मामला जान चौंक जाएंगे

BY: • LAST UPDATED : June 10, 2025
Inkhabar Haryana, Nuh Crime News: हरियाणा के नूंह मेवात में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जब माता पिता अपनी बेटी को मिलने उसके ससुराल पहुंचे तो ससुराल वालों ने बहु के परिजनों के साथ जानवरों वाला सुलुक किया। उनको बंधक बनाकर उनके साथ मार पीट की गई तथा लूटपाट करके उनको मारने की धमकी भी दी गई। किसी तरह बंद कमरे से एक युवक ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार नूंह जिले के जयसिंहपुर चौकी क्षेत्र  गांव अलावलपुर में अपनी बेटी से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बेटी की शादी 1 साल पहले अरमान के साथ पुरी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ की थी। पीड़ित खुर्शीद जो की राजस्थान के रहने वाले है, ने उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को पूरे दान दहेज के साथ विदा किया था। लेकिन आरोपी शादी के बाद से ही अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। ईद के त्यौहार को लेकर पीड़ित अपनी बेटी से मिलने आए थे। जैसे ही वह अपनी बेटी से मिलने पहुंचे ससुराल वालों ने सबको बंधक बना लिया और उन्हें पकड़ लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। यहां तक की आरोपियों ने पीड़ित के गहने तक हड़प कर लिए।

पीड़ित ने मौका मिलते ही 112 पर कॉल कर दिया

बता दें कि, पीड़ित खुर्शीद ने किसी तरह अपना फोन छिपा लिया। जिसके चलते मौका पाकर उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बंधकों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस जब उन्हें अपने साथ ले जा रही थी तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। जिसमें उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उनके तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार अपनी बेटी को लेकर घर चला गया है और पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जयसिंहपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है जल्द ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।