Advertisement
Advertisement
होम / Nuh cyber crime news: हरियाणा पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा एक्शन, 11 आरोपी को किया सलाखों के पीछे

Nuh cyber crime news: हरियाणा पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा एक्शन, 11 आरोपी को किया सलाखों के पीछे

BY: • LAST UPDATED : August 12, 2025
Inkhabar Haryana, Nuh cyber crime news: हरियाणा के नूंह (मेवात) में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए 07 अलग-अलग मामलों में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन और 25 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने मुंबई, जम्मू-कश्मीर, गोवा, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में ऑनलाइन ठगी की करीब दर्जनभर वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

विशेष अभियान के तहत हुई कार्रवाई

जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर थाना साइबर क्राइम नूंह, अपराध जांच शाखा पुन्हाना और थाना पुन्हाना पुलिस ने यह कार्रवाई एक विशेष अभियान के तहत की। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर पुन्हाना और थाना साइबर क्राइम नूंह में मुकदमे दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपियों की पहचान

डीएसपी हैडक्वार्टर हरिंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शाहरुख, फैजान, जितेंद्र सिंह, मोफिज, अत्ताउल्लाह, नौशाद, आरिश उर्फ हारिश, आदिल उर्फ दुधिया, कप्तान उर्फ कप्ता, आकिल और दिलशाद शामिल हैं।

Advertisement

ठगी के तरीके

पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी असली पहचान छुपाकर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाते थे और फर्जी सिमकार्ड व मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर लोगों को ठगते थे। पुराने सिक्कों की खरीद का झांसा देकर लोगों से पैसे ऐंठना गलती से ज्यादा पैसे भेजने का बहाना बनाकर रकम वापस लेने के नाम पर ठगी। आरोपी आकिल को विशेष रूप से फर्जी सिम बेचने के आरोप में पकड़ा गया।

पुलिस की अगली कार्यवाही

जितेंद्र, मौफिज, अत्ताउल्लाह और दिलशाद को पुलिस आगे की गहन पूछताछ और बरामदगी के लिए अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, जबकि अन्य आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक नूंह ने कहा कि साइबर अपराध पर काबू पाने के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि आमजन को ठगों से बचाया जा सके और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।