Advertisement
Advertisement
होम / Panchkula Crime News: पुलिस के भेस में ठगों का खेल, पंचकूला में 35 हजार उड़ाए, कबाड़ी को बनाया शिकार

Panchkula Crime News: पुलिस के भेस में ठगों का खेल, पंचकूला में 35 हजार उड़ाए, कबाड़ी को बनाया शिकार

BY: • LAST UPDATED : December 27, 2024
Inkhabar Haryana, Panchkula Crime News: पंचकूला के सेक्टर-11 में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां फर्जी पुलिसकर्मियों ने एक कबाड़ी दुकानदार से 35 हजार रुपए की ठगी की। चार युवकों ने खुद को चंडीगढ़ पुलिस क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर दुकानदार को डराया-धमकाया और पैसे वसूलकर फरार हो गए। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

क्या हैं पूरा मामला?

22 दिसंबर को सेक्टर-11 स्थित कबाड़ी दुकानदार नरेश अरोड़ा की दुकान पर चंडीगढ़ नंबर की आई-20 कार में चार युवक पहुंचे। उन्होंने नरेश पर चोरी का सामान खरीदने का आरोप लगाया और खुद को चंडीगढ़ पुलिस के क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताया। इसके बाद आरोपियों ने नरेश से 5 लाख रुपए की मांग की।

डर और दहशत के माहौल में नरेश ने तुरंत 25 हजार रुपए नकद दिए और 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। ठग इसके बाद गल्ले में पड़े पैसे लेकर कार से फरार हो गए।

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई

शिकायत दर्ज होने के बाद पंचकूला पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल अरोड़ा, सोनू सिंह और चंदनपुरी के रूप में हुई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने पहले भी इस तरह की वारदातें की हैं या नहीं।

घटना में शामिल चौथा आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी पेशेवर ठग हैं, जो लोगों को डराकर उनसे पैसे वसूलते हैं।