Advertisement
Advertisement
होम / Panipat News: एक को बचाने में दोनों की गई जान, यमुना नदी में स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा

Panipat News: एक को बचाने में दोनों की गई जान, यमुना नदी में स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा

BY: • LAST UPDATED : October 15, 2024

Panipat News: हरियाणा, पानीपत के सनौली में यमुना नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हुआ। सोमवार को दशहरे के बाद स्नान करने आए हनुमान सभा के दो युवक डूब गए। इस घटना में अर्जुन (12) और साहिल (21) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवकों को गोताखोरों ने बचा लिया।

20 से अधिक युवक कर रहे थे यमुना नदी में स्नान

हनुमान सभा के 20 से अधिक युवक यमुना नदी में स्नान कर रहे थे। तभी अर्जुन गहरे पानी में फिसल गया और डूबने लगा। साहिल ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी पानी में डूब गया। जब बाकी साथियों ने मदद के लिए आवाज लगाई, तो पास में मौजूद गोताखोरों ने सुरेश, बलवान और महेश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गोताखोरों की टीम ने पांच घंटे तक सर्च अभियान चलाया और शाम को साहिल और अर्जुन के शव बरामद किए। पुलिस ने परिजनों के आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम दोनों शव सौंप दिए।

यमुना के एक गहरे कुंड में डूबे युवक

यह हादसा यमुना के एक गहरे कुंड में हुआ, जहां पहले भी डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद यहां सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं, न ही चेतावनी बोर्ड लगे हैं। स्थानीय लोगों और यमुना सुधार समिति के अध्यक्ष रत्तन सिंह रावल ने प्रशासन से यहां स्नान घाट बनवाने और सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। सनौली थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि हादसे के बाद तुरंत तीन युवकों को बचा लिया गया, लेकिन साहिल और अर्जुन को डूबने से नहीं बचाया जा सका।

Advertisement

National Highway-44: करोड़ों रुपये की लागत से बने हाईवे की हालत जर्जर, लोगो की बढ़ी परेशानिया