Advertisement
Advertisement
होम / Panipat spa center incident: हरियाणा के स्पा सेंटर में हुई स्पा सेंटर में हिंसक वारदात, छत से बेरहमी से युवक को दिया धक्का… फिर जो हुआ, जानें पूरी खबर

Panipat spa center incident: हरियाणा के स्पा सेंटर में हुई स्पा सेंटर में हिंसक वारदात, छत से बेरहमी से युवक को दिया धक्का… फिर जो हुआ, जानें पूरी खबर

BY: • LAST UPDATED : August 27, 2025
Inkhabar Haryana, Panipat spa center incident: हरियाणा के पानीपत में अंसल सुशांत सिटी स्थित एक स्पा सेंटर में युवक को छत से धक्का देने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और एक युवक शामिल हैं। हालांकि, मामले की मुख्य संचालिका अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

क्या हैं पूरा मामला?

दिल्ली निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई 10 जुलाई, 2025 की रात करीब 8:30 बजे पानीपत के एक स्पा सेंटर में गया था। वहां काम करने वाली लड़कियों ने पहले उसे इशारा करके बुलाया और फिर अचानक मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी अल्ताफ अंसारी ने लोहे की रॉड से हमला करने की कोशिश की।

इसके बाद युवक को छत से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। आरोप है कि मौके पर मौजूद एक अन्य लड़के ने बर्फ तोड़ने वाले सुएं से भी युवक पर वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने तुरंत बरसत रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान लाखों रुपये का खर्च आया, जिसे पीड़िता ने अपनी बालियां बेचकर पूरा किया। बाद में पीड़ित को दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई

पीड़िता ने आरोप लगाया कि लंबे समय तक कार्रवाई न होने पर उसने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीजेएम को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए जांच शुरू की।

सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी किरण ने जानकारी दी कि पुलिस ने पूजा उर्फ राधिका, पूजा और अल्ताफ नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। इस पूरे मामले में स्पा सेंटर की संचालिका डिंपल का नाम भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार डिंपल फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।