Advertisement
Advertisement
होम / Pool manager mysterious death in Yamunanagar: स्विमिंग पूल में संदिग्ध हालात में मैनेजर की मौत से सनसनी, CCTV फुटेज बन सकता है जांच की अहम कड़ी

Pool manager mysterious death in Yamunanagar: स्विमिंग पूल में संदिग्ध हालात में मैनेजर की मौत से सनसनी, CCTV फुटेज बन सकता है जांच की अहम कड़ी

BY: • LAST UPDATED : June 14, 2025
Inkhabar Haryana, Pool manager mysterious death in Yamunanagar: हरियाणा के यमुनानगर के प्रतिष्ठित संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को एक दुखद और रहस्यमयी घटना घटी, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। स्कूल परिसर में स्थित स्विमिंग पूल में कार्यरत मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना से ठीक पहले उनका कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था, जो कथित तौर पर निर्धारित समय के बाद भी पूल में मौजूद थे।

क्या हैं पूरा मामला?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्विमिंग पूल का समय समाप्त होने के बावजूद कुछ युवक पानी में थे। मैनेजर ने जब उन्हें बाहर आने को कहा, तो उनके बीच तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। बहस के दौरान अचानक मैनेजर असंतुलित होकर जमीन पर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई।

अस्पताल में मृत घोषित

घटना के तुरंत बाद उन्हें नज़दीकी जेपी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को यमुनानगर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह मौत किन परिस्थितियों में हुई – स्वाभाविक, दुर्घटनावश या किसी साजिश का परिणाम।

Advertisement

CCTV फुटेज पर टिकी जांच की निगाहें

घटना के बाद यमुनानगर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एएसपी ने खुद घटनास्थल का दौरा किया और मीडिया से बातचीत में बताया कि स्विमिंग पूल पर लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग इस मामले में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। हालांकि, अब तक पुलिस को फुटेज की प्रतियां प्राप्त नहीं हुई हैं। स्कूल प्रशासन और स्विमिंग पूल के मालिक द्वारा फुटेज मुहैया कराने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। झगड़े में शामिल युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने IPC की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। यदि किसी की लापरवाही या दुर्भावना सामने आती है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।