Advertisement
Advertisement
होम / Rawatkheda Crime: आपसी अनबन होने पर दामाद ने सास को जान से मारा, आरोपी फरार

Rawatkheda Crime: आपसी अनबन होने पर दामाद ने सास को जान से मारा, आरोपी फरार

BY: • LAST UPDATED : September 11, 2024

Rawatkheda Crime: सार के गांव रावतखेड़ा गांव में मंगलवार देर रात दामाद ने अपनी 55 साल की सास रोशनी की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर डाली। ये घटना रात करीब 12 बजे की है, जब दामाद सुखबीर घर में आया और अपनी सास पर खतरनाक हमला कर डाला। इस बीच ससुर रामकिशन बचने आये तो उसने उन पर भी हमला कर कर दिया जिसके कारण वे भी घायल हो गए।

अपराधी हुआ फरार

घटना के बाद आरोपी सुखबीर मौके से भाग गया। जानकारी मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भेजा गया। पुलिस ने राजस्थान के सुजानपुर निवासी सुखबीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।

आपसी अनबन के चलते हुई घटना

रावतखेड़ा निवासी रामकिशन ने अपनी बेटी कर्मजीत की शादी राजस्थान के सुजानपुर निवासी सुखबीर से की थी। बीते कुछ समय से सुखबीर और उसकी पत्नी कर्मजीत के बीच नाराजगी चल रही थी। मिली जानकारी के अनुसार सुखबीर की पत्नी कुछ दिन पहले किसी और के साथ चली गई थी, जिसके बाद से सुखबीर खूब शराब पीता और नशे में पड़े रहता। उसी बात को लेकर गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।

Advertisement

Ambala News: आरपीएफ ने अमृतसर-हावड़ा मेल से पकड़ा चार करोड़ का सोना, पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया