Advertisement
Advertisement
होम / Rewari crime news: हरियाणा में घर में घुसकर महिलाओं के साथ यौन शोषण करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Rewari crime news: हरियाणा में घर में घुसकर महिलाओं के साथ यौन शोषण करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

BY: • LAST UPDATED : July 28, 2025
Inkhabar Haryana, Rewari crime news: रेवाड़ी जिले के थाना सदर क्षेत्र के एक गांव में कुछ समय पहले घटित हुई एक बेहद संगीन और शर्मनाक वारदात में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला न सिर्फ महिलाओं की अस्मिता पर हमला था, बल्कि अपराधियों की दुस्साहसी मानसिकता को भी दर्शाता है, जिन्होंने घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बनाया, यौन उत्पीड़न की कोशिश की, वीडियो रिकॉर्ड किया और गन प्वाइंट पर लाखों की ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए।

क्या हैं पूरा मामला?

घटना की शुरुआत उस वक्त हुई जब गांव में एक घर में कुछ महिलाएं अकेली थीं। तभी चार अज्ञात बदमाश घर में घुस आए और महिलाओं को डराने-धमकाने के बाद उन्हें बंधक बना लिया। आरोप है कि आरोपियों ने महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें कीं, रेप की कोशिश की और पूरी घटना का वीडियो पीड़िता के ही मोबाइल से रिकॉर्ड किया। इतना ही नहीं, आरोपी जाते-जाते करीब 22 तोले सोने की ज्वैलरी लूटकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी मोबाइल वापस वहीं छोड़ गए, जिससे पुलिस को शुरुआत में मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ।

पुलिस को शुरू में क्यों हुआ शक?

जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, तो घटना में कुछ पहलू ऐसे थे जो पुलिस को असामान्य लगे। मसलन, आरोपियों द्वारा पीड़िता के मोबाइल से घटना का वीडियो बनाना और फिर वही मोबाइल वापस छोड़ देना। इसके अलावा प्रारंभिक जांच में कोई पुख्ता साक्ष्य न मिलने के कारण पुलिस के लिए आरोपियों की पहचान करना बेहद चुनौतीपूर्ण बन गया था।

Advertisement

डीएसपी डॉ. रविंदर कुमार ने बताया कि पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। तकनीकी जांच और वैज्ञानिक आधारों पर काम करते हुए आखिरकार पुलिस ने महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले दो मुख्य आरोपियों – संजू और रामगोपाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये दोनों आरोपी इससे पहले फरीदाबाद और राजगढ़ में भी इसी प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

पुलिस की सख्त नजर

पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले रही है, ताकि उनसे घटना में प्रयुक्त बाइक, हथियार (पिस्टल) और अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी ली जा सके। रिमांड के दौरान बाकी दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटी गई ज्वेलरी की रिकवरी की भी पूरी कोशिश की जाएगी। DSP डॉ. रविंदर कुमार ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की घटनाओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस का मकसद न केवल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना है, बल्कि पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाकर समाज में विश्वास बहाल करना भी है।