Inkhabar Haryana, Rewari Crime News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एक सरकारी स्कूल में तीन छात्राओं से छेड़छाड़ के गंभीर आरोपों के बाद फरार चल रहे SST शिक्षक को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आइए, इस पूरे मामले को विस्तार से जाने।
छात्राओं ने छेड़छाड़ की बात बताई
18 जुलाई को रेवाड़ी जिले के खोल थाना क्षेत्र में स्थित एक मिडल स्कूल में पढ़ने वाली तीन छात्राओं ने SST के शिक्षक राजेश कुमार पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए। घटना का खुलासा तब हुआ जब दो छात्राओं के परिजन स्कूल में शिक्षक से बातचीत करने पहुंचे। इसी दौरान एक अन्य छात्रा ने भी सामने आकर हंगामा किया और शिक्षक की हरकतों को उजागर किया। छात्राओं का आरोप था कि राजेश कुमार लंबे समय से अनुचित व्यवहार कर रहा था और विरोध करने पर उन्हें धमकाया जाता था कि स्कूल की बातें घर पर न बताई जाएं।
शिक्षक छुट्टी पर चला गया
घटना के अगले दिन, यानी 19 जुलाई को आरोपी शिक्षक ने स्कूल न आकर छुट्टी ले ली और बाद में स्कूल प्रिंसिपल को 30 जुलाई तक की लंबी छुट्टी का आवेदन भेज दिया। प्रिंसिपल ने भी प्रारंभिक रूप से इस छुट्टी को मंजूर कर लिया। हालांकि, जब मामला जिला प्रशासन तक पहुंचा, तो डीसी के आदेश पर छुट्टी को रद्द कर दिया गया और प्रिंसिपल से इस पर स्पष्टीकरण मांगा गया। इस बीच, आरोपी शिक्षक पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए हरियाणा छोड़कर राजस्थान भाग गया।
छात्राओं की हुई काउंसलिंग
रेवाड़ी स्थित बाल कल्याण समिति (CWC) के कार्यालय में तीनों पीड़ित छात्राओं की लगभग दो घंटे की गहन काउंसलिंग की गई। काउंसलर ने प्रत्येक छात्रा से अलग-अलग बातचीत की, ताकि वह घटना से उबर सकें और सही बयान दर्ज हो सके।
राजस्थान से हुआ आरोपी टीचर गिरफ्तार
रेवाड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राजस्थान में छिपे आरोपी शिक्षक राजेश कुमार को ट्रेस किया और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।रेवाड़ी सिटी के डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने मीडिया को बताया कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि राजस्थान में छिपने के दौरान किन लोगों ने आरोपी की मदद की। उन सभी की भूमिका की जांच की जा रही है और संभावित सहयोगियों की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है।
पुराना मामला भी आया सामने