Advertisement
Advertisement
होम / Rewari News: शर्मनाक! अधेड़ नाबालिग के साथ की अश्लील हरकत, पुलिस में केस दर्ज होने के बाद आरोपी ने कर दिया ये काम

Rewari News: शर्मनाक! अधेड़ नाबालिग के साथ की अश्लील हरकत, पुलिस में केस दर्ज होने के बाद आरोपी ने कर दिया ये काम

BY: • LAST UPDATED : December 10, 2024
Inkhabar Haryana, Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत की है। नाबालिग ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत कर दी, जिसके बाद आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज लिया। वहीं पुलिस के डर से आरोपी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग घर पर अकेली काम कर रही थी, जब उसके पिता के पहचान का एक 55 साल का आदमी उसके घर आया था। लड़की ने उसे पानी पीने को दिया , जिसके बाद आरोपी ने लड़की को घर में अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। नाबालिग ने जब इसका विरोध करते हुए शोर मयाया तो अधेड़ उम्र का व्यक्ति वहां से भाग गया। पीड़िता ने इस बारे में घरवालों को बताया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।

आरोपी ने जहर खा लिया

बता दें कि,  पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जब इसका पता आरोपी को लगा, तो उसने जहर खा लिया, आरोपी की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।