Advertisement
Advertisement
होम / Rohtak Crime News: झगड़ें में पति के बचाव में उतरी महिला, आरोपी ने सिर पर किया हमला, जानें पूरा मामला

Rohtak Crime News: झगड़ें में पति के बचाव में उतरी महिला, आरोपी ने सिर पर किया हमला, जानें पूरा मामला

BY: • LAST UPDATED : February 10, 2025
Inkhabar Haryana, Rohtak Crime News: हरियाणा के रोहतक के सांपला में रविवार को आपसी झगड़े ने एक महिला की जान ले ली। बिहार के रहने वाले 2 युवकों में झगड़ा हुआ। इस बीच, झगड़े के बचाव में उतरी महिला के सिर पर लकड़ी का फट्टा लगने से उसकी मौत हो गई। पुुलिस ने मामले के खिलाफ आरोपी पर केस दर्ज कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, मामला सांपला का है, जहां दरभंगा के रहने वाले 2 युवक राहुल और मंटू मांक्षी के बीच आपस में लड़ाई शुरु हो गई। झगड़ा होते देख राहुल की पत्नी किरण बीच-बचाव में उतरी। लेकिन गुस्से से भरे मंटू ने लकड़ी के फट्टे से उसके सिर में मार दिया। महिला के  सिर से खुन बहने लगा, जिसके बाद उसके पति ने महिला को अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन किरण की जान नहीं बच पाई और सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

बता दें कि, पीड़ित पति राहुल ने आरोपी मंटू मांक्षी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। अब इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।