Advertisement
Advertisement
होम / Shop Theft in Charkhi Dadri: हरियाणा में चोरों का हैरतअंगैज करनामा CCTV में हुआ कैद, दुकानों के ताले तोड़… उड़ा ले गए नकदी

Shop Theft in Charkhi Dadri: हरियाणा में चोरों का हैरतअंगैज करनामा CCTV में हुआ कैद, दुकानों के ताले तोड़… उड़ा ले गए नकदी

BY: • LAST UPDATED : July 21, 2025
Inkhabar Haryana, Shop Theft in Charkhi Dadri: हरियाणा के चरखी दादरी शहर में बीती रात एक बार फिर चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चुरा ली। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात सिटी थाना से महज कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे स्थानीय लोगों में रोष और डर दोनों का माहौल है।

क्या हैं पूरा मामला?

चोरी की यह घटना 20 जुलाई की अलसुबह करीब 4:40 बजे की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दो बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं, जिनके हाथ में लोहे की रॉड और पेचकस जैसी औजार थे। फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी बड़ी ही चालाकी से एक-एक कर दुकानों के ताले तोड़ते हैं और सीधे गल्ले तक पहुंचते हैं।

किन-किन दुकानों को बनाया निशाना

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार चोरों ने जयभगवान जनरल स्टोर, पाहवा जूट वाला, विजय आयरन स्टोर, शिव कन्फैक्शनरी, अनमोल बेकरी और पूर्ण स्टोर जैसी दुकानों के ताले चटकाए। चोरी सिर्फ नकदी की गई है, बाकी सामान को हाथ तक नहीं लगाया गया, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि चोर पूरी तैयारी के साथ सिर्फ कैश के लिए आए थे।

Advertisement

पुलिस से की शिकायत

घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदारों ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी। व्यापारियों का कहना है कि शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस की निष्क्रियता से चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने जल्द कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का बयान

सिटी थाना प्रभारी (SHO) सन्नी कुमार ने बताया कि उन्हें चोरी की सूचना मिली थी और प्रारंभिक जांच में 4 दुकानों में चोरी की पुष्टि हुई है। दुकानदारों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा भी दिलाया गया है।