Advertisement
Advertisement
होम / Sonipat Crime News: दिनदहाड़े गोलियों की ताबड़तोड़ बौछार से गोल्ड मेडलिस्ट पावरलिफ्टर की हुई हत्या, जानें पूरा मामला

Sonipat Crime News: दिनदहाड़े गोलियों की ताबड़तोड़ बौछार से गोल्ड मेडलिस्ट पावरलिफ्टर की हुई हत्या, जानें पूरा मामला

BY: • LAST UPDATED : February 10, 2025
Inkhabar Haryana, Sonipat Crime News: हरियाणा के सोनीपत में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जब दिनदहाड़े गोल्ड मेडलिस्ट पावरलिफ्टर वंश की दिनदहाड़े गोलियों की ताबड़तोड़ बौछार से हत्या कर दी गई। वंश अपने दोस्त से मिलने गया था, जब पार्किंग को लेकर पड़ोस में एक युवक के साथ उसका झगड़ा हो गया। पुलिस का ये भी मानना है कि ये हत्या आपसी रंजिश का हो सकता है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला सोनीपत शहर के प्रगति नगर का है। वंश ककरोई रोड के विकास नगर का रहने वाला था, वह रविवार को अपनी दोस्त के घर चार्जर का वायर लेने आया था, उसने अपनी बाइक को गली में खड़ा कर दिया। इस दौरान आरोपी कुलदीप अपनी कार लेकर वहां आया। जब उसे कार निकालने में परेशानी हुई तो उसने वंश के साथ गाली-गलौज की और फिर मारपीट की। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने वंश पर गोलियों की बौछार कर दी। जिसके बाद लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दी।

पुरानी रंजिश का मामला सामने आया

बता दें कि, वंश को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान जान चली गई। पुलिस से पुछताछ पर लोगों ने बताया कि वारदात के वक्त 2 आरोपी दिनेश और कुलदीप वहां मौजूद थे। दोनों आरोपियों की वंश से किसी बात पर पुरानी रंजिश चल रही थी। फिलहाल इस मामले की असली वजह सामने नहीं आई है और पुलिस जांच में जुटी है।