




Inkhabar Haryana, Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत जिले में एक पिता ने अपने छह साल के बेटे की हत्या कर दी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार सोनीपत के सेक्टर 15 स्थित गुरुद्वारे के एक कमरे में रहता था। उसी कमरे में रूपेश नाम के शख्स ने देर रात अपने छह साल के मासूम बेटे हर्षित की गला घोंटकर हत्या कर दी।
Rewari Crime: युवक की चेहरा कुचलकर बेरहमी से हत्या, जानिए पूरा मामला
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपी पिता की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। रूपेश माली का काम करता है और उसकी पत्नी घर में नौकरानी का काम करती है। हर्षित के शव को गुरुद्वारे के पार्क में फेंककर रूपेश फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। देखना यह है कि पुलिस आरोपी को कब गिरफ्तार करती है। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Kaithal News: धान की खरीद न होने पर किसानों ने पूंडरी-राजौंद मार्ग पर लगाया जाम




