Inkhabar Haryana, Sonipat News: सोनीपत पुलिस के हाथ बड़ा सफलता लगी है। दो साल पहले सवा दो करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी गौरव को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपित से कड़ी पूछताछ कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला 17 दिसंबर 2022 को सामने आया था, जब किंग्सबरी अपार्टमेंट्स, कुंडली निवासी वेदप्रकाश ने पुलिस से शिकायत की। वेदप्रकाश ने बताया कि गौरव, जो कपड़े के व्यापार में काम करता था, ने उसे मुनाफे का लालच देकर अपनी कंपनी में निवेश करने के लिए राजी किया था। गौरव ने बताया कि हर ऑर्डर में बीस प्रतिशत का लाभ मिलेगा, जिससे वेदप्रकाश और उसके रिश्तेदारों ने अपना पैसा उसमें निवेश किया। लेकिन बाद में वेदप्रकाश को पता चला कि गौरव ने धोखा दिया और सवा दो करोड़ रुपये हड़प लिए।
आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की अपील की गई, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। अब पुलिस आरोपित से मामले की गंभीरता से पूछताछ कर रही है, ताकि इस ठगी के मामले में और भी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की जा सके। सोनीपत पुलिस ने इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मानते हुए कहा कि आरोपित से पूछताछ के बाद मामले में और खुलासे हो सकते हैं।