Advertisement
Advertisement
होम / Sonipat News: दफ्तर के लिए निकले पटवारी का हुआ अपहारण, मांगी 2 करोड़ की फिरौती

Sonipat News: दफ्तर के लिए निकले पटवारी का हुआ अपहारण, मांगी 2 करोड़ की फिरौती

BY: • LAST UPDATED : September 6, 2024

Inkhabar Haryana, Sonipat News: हरियाणा राज्य के सोनीपत शहर में थाना क्षेत्र के गोहाना सड़क पर मोहाना व जुआं गांव के पटवारी ओमप्रकाश मलिक का अपहरण किया गया। किडनेपरों ने पटवारी के घरवालों से 2 करोड़ की फिरौती मांगी, जिसे बाद में 19 लाख रुपए वसूलने के बाद छोड़ दिया था। जब पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की। मामला सड़क किनारे दुकान पर लगे CCTV कैमरें में कैद हो गई थीं। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए टीमों को बनाया, जो कि मामले में किडनेपरों की खोज कर रही हैं।

क्या हैं पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक घटना मयूर विहार के रहने वाले ओमप्रकाश मलिक की हैं जिसने बताया कि वह मोहाना और जुआं गांव का पटवारी है। वह बुधवार सुबह 9:30 बजे अपने घर से दफ्तर के लिए निकला था। वह जब गली-19 में थोड़ी दुर चला तो एक आदमी जिसने पुलिस की आधी ड्रैस लाल जूते, खाकी पेन्ट जिसमें लाल रंग की बेल्ट और बेल्ट से पिस्टल टंगी हुई तथा सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई थी, उसने हाथ का ईशारा करके गाड़ी को रोकने के लिए कहा। गाड़ी रोकने पर उस व्यक्ति ने कहा कि मलिक साहब आप दफ्तर की तरफ जा रहे हो तो मुझे भी उसी तरफ जाना है मुझे लिफ्ट दे दो तो पटवारी ने उसे लिफ्ट दे दी थीं। जिसके बाद आदमी ने उसके सर पर पिस्तौल रख दी और उसे किडनैप कर लिया।

 

Advertisement

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा की यें बात सुनकर हो जाएगें हैरान, जानिए क्या हैं पूरी बात

19 लाख रुपए लेने पर छोड़ा

बता दें कि आरोपियों ने उसे पिस्तौल के बल पर बवाना नहर की तरफ घुमाया, उसके बाद उससे 2 करोड़ की फिरौती भी मांगी। पटवारी ने डर की वजह से अलग-अलग जगहों से 19 लाख रुपए का इंतजाम किया, जिसे लेने के बाद आरोपियों ने उसे पुरखास व शेखपुरा के बीच में कार के साथ छोड़ दिया और खुद फरार हो गए।

पुलिस ने टीम का किया गठन

बता दें कि पुलिस ने मामला सुनने के बाद इस संबंध में अलग-अलग धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द से जल्द खोज कर आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस मामले को लेकर पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है।

 

Haryana Election News :हरियाणा में AAP-कांग्रेस में सीटों में बंटवारे को लेकर बनेगी बात? फंस रहा यहां पेंच