




Cyber Crime News: डिजाइनर ब्रांड का नाम, खाली डिब्बे का काम, साइबर ठगी का पर्दाफाश
जानकारी के मुताबिक, सूफियान के भाई नदीम ने बताया कि रविवार को वे दोनों एक खाली प्लॉट में गिल्ली-डंडा खेल रहे थे। उसी दौरान बाइक पर सवार 6-7 लोग वहां पहुंचे और अचानक उन पर हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए दोनों भाई कॉलोनी की तरफ भागे, लेकिन हमलावरों ने सूफियान को घेर लिया और उस पर धारदार हथियारों से हमला किया।
हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल सूफियान को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।
पुलिस ने सूफियान के भाई नदीम की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




