Advertisement
Advertisement
होम / Diwali Puja Muhurta: 31 अक्टूबर और 1 नंवबर कब मनाएंगे हरियाणा वाले दिवाली, जानें तिथि

Diwali Puja Muhurta: 31 अक्टूबर और 1 नंवबर कब मनाएंगे हरियाणा वाले दिवाली, जानें तिथि

BY: • LAST UPDATED : October 30, 2024

Inkhabar Haryana, Diwali Puja Muhurta: पूरे देशभर में लोग दिवाली को लेकर कन्फ्यूजन में है। इस बार दिवाली की तिथि 31 अक्टूबर और 1 नंवबर को है। काफी लोगों का कहना है कि दिवाली 31 अक्टूबर को है और बाकी का मानना है कि दिवाली 1 नंवबर की है। ऐसे में जानें की हरियाणा वाले कब दिवाली मना रहे है।

Diwali Festival: दिवाली पर मिलावट से सावधान रहें, WHO के डॉक्टर्स ने दी चेतावनी

कौन सी तिथि है उचित

दिवाली कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाई जाती है। इस साल अमावस्या की तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 3:52 बजे से शुरू होगी और 1 नवंबर को सुबह 6:15 बजे तक खत्म हो जाएगी। दिवाली के दिन शाम को लक्ष्मी पूजा की जाती है जिसके हिसाब से 31 अक्टूबर का दिन उचित है। यही कारण है कि दिवाली 31 अक्टूबर को मनाना शुभ है।

Advertisement

कब मनाएं दिवाली

पंचांग के अनुसार हरियाणा में दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस साल अमावस्या 31 अक्टूबर को दोपहर 3:12 बजे से लग रही है, जो 1 नवंबर को शाम 5:53 बजे तक रहेगी। व्रत या त्योहारों में उदया तिथि का पालन किया जाता है, लेकिन दिवाली के त्योहार में प्रदोष काल को माना जाता है। दिवाली के दिन सूर्यास्त के बाद दीये जलाने की प्रथा है। 1 नवंबर को अमावस्या तिथि शाम को समाप्त हो जाएगी, जिसके कारण प्रदोष काल उपलब्ध नहीं होगा। इस कारण से दिवाली 31 अक्टूबर को मनाना बेहतर रहेगा।

Haryanvi Turban: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पगड़ी बांधने का कंपटीशन, जानें किसने मारी बाजी