




सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को डीपीएस हेलीपैड, अरैल पर पहुंचे और वहां से नाव के जरिए संगम क्षेत्र में स्नान घाटों का निरीक्षण किया। घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महाकुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए हर प्रकार की सुविधा सुनिश्चित की जाए।
अपने दौरे के दौरान सीएम योगी डिजिटल कुंभ एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन करेंगे। यह केंद्र श्रद्धालुओं और पर्यटकों को महाकुंभ के सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को डिजिटल माध्यम से समझने का अनुभव प्रदान करेगा। इसके अलावा, सीएम योगी प्रयागराज पुलिस लाइन स्थित संविधान गैलरी का दौरा करेंगे।
सीएमने मेला प्राधिकरण के आई ट्रिपल सी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने की योजना बनाई है। इस बैठक में महाकुंभ की तैयारियों की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा की जाएगी।
महाकुंभ की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ 13 अखाड़ों और प्रमुख धार्मिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान खाक चौक, दंडीबाड़ा और आचार्य बाड़ा के प्रतिनिधियों के साथ रात्रि भोज का आयोजन किया जाएगा।




