Advertisement
Advertisement
होम / MahaShivratri 2025: महाशिवरात्रि पर नूंह में गूंजे “बोल बम” के जयकारे, श्रद्धालुओं का लगा तांता, नल्हेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक 

MahaShivratri 2025: महाशिवरात्रि पर नूंह में गूंजे “बोल बम” के जयकारे, श्रद्धालुओं का लगा तांता, नल्हेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक 

BY: • LAST UPDATED : February 26, 2025
Inkhabar Haryana, MahaShivratri 2025: महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया, और नूंह जिले में भी भक्तिभाव का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। जिले के प्राचीन नल्हेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़े। भोर से ही मंदिरों में “बोल बम” के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी।

भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर नूंह जिले के विभिन्न मंदिरों में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे। सुबह चार बजे से ही शिवालयों के बाहर लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने गंगाजल, दूध, और बेलपत्र चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। नूंह के प्राचीन नल्हेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित किया और सुख-शांति की कामना की। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट सेशन जज, डीएसपी हरिंदर कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया।

भंडारे में उमड़ी भीड़

मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के संरक्षक जीएस मलिक ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी भंडारे का आयोजन किया गया, जो सुबह से शाम तक चला। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर पूरे जिले में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। शिव भक्तों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भगवान शिव की आराधना की। महिलाओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

Advertisement

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। डीएसपी हेड क्वार्टर, नूंह ने बताया कि मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। महाशिवरात्रि का यह पर्व पूरे जिले में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। भक्तों की आस्था और शिव के प्रति अटूट विश्वास ने इस दिन को और भी खास बना दिया।