Advertisement
Advertisement
होम / Radha Ashtami: 11 सितंबर को राधा अष्टमी पर जगह-जगह भजन संध्या का किया जा रहा आयोजन

Radha Ashtami: 11 सितंबर को राधा अष्टमी पर जगह-जगह भजन संध्या का किया जा रहा आयोजन

BY: • LAST UPDATED : September 8, 2024

संबंधित खबरें

Radha Ashtami: श्री राधा अष्टमी पर डेराबस्सी में जगह-जगह भजन संध्या समेत धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन बुधवार 11 सितंबर को किया जा रहा है। सर्व मंगल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से लगातार 10 में साल श्री रामलीला मैदान डेराबस्सी में भजन संध्या कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

एक शाम श्री राधा रानी के नाम कार्यक्रम

जानकारी देते हुए अतुल चौबे ने बताया कि भजन संध्या में लाभ सिंह राणा एवं सुशील शर्मा भजन गुणगान करेंगे। उधर, 11 सितंबर को ही एक शाम श्री राधा रानी के नाम कार्यक्रम के तहत श्री राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर आदर्श नगर के राम मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। रामदयाल शास्त्री ने बताया कि इस आयोजन में कई नामी भजन गायक श्री राधा कृष्णा का स्तुति गान करेंगे।

Crime News: दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर सोने, चांदी सहित नगदी उड़ा ले गए चोर

Advertisement