Advertisement
Advertisement
होम / Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में रात्रि का क्या महत्व है, नवरात्रि क्यों है मां दुर्गा को समर्पित

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में रात्रि का क्या महत्व है, नवरात्रि क्यों है मां दुर्गा को समर्पित

BY: • LAST UPDATED : October 3, 2024

Inkhabar Haryana, Shardiya Navratri 2024: इस साल शारदीय नवरात्रि देशभर में 3 अक्टूबर को मनाई जाएगी। यह त्योहार 9 दिनों तक चलता है। इस त्योहार में भक्त देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि में भक्त देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और देवी के मंत्रों का जाप करते हैं। इस पावन त्योहार में हम जानेंगे नवरात्रि में रात्रि का क्या महत्व है।

Kurukshethra Geeta Saar: कुरुक्षेत्र की वो भूमि, जहां श्रीकृष्ण ने सुनाया था गीता का सार

क्या है नवरात्रि का मतलब

जानकारी के लिए बता दें कि, नवरात्रि का अर्थ है नौ रातें। यह माता दुर्गा की पूजा का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। रात्री का शब्द इन नौ रातों को दर्शाता है, जो देवी के विभिन्न स्वरूपों की आराधना के लिए समर्पित हैं। नवरात्रि का समय केवल उत्सव का नहीं, बल्कि आध्यात्मिकता का भी है। हर रात देवी दुर्गा के एक विशेष रूप की पूजा की जाती है, जो उनके विभिन्न गुणों और शक्तियों का प्रतीक है।

Advertisement

मां दुर्गा अच्छाई की प्रतीक

बता दें कि, रात का समय अंधकार और कठिनाइयों का प्रतीक है, जबकि पूजा और साधना उस अंधकार को दूर करने और ज्ञान प्राप्त करने का मार्ग दिखाती है। यह रातें भक्तों को आत्मिक शुद्धता और शक्ति प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती हैं।
माता दुर्गा का नवरात्रि में विशेष महत्व है, क्योंकि वे अच्छाई की प्रतीक हैं। उनका पूजन इस बात का संकेत है कि आखिर में बुराई पर अच्छाई की विजय होती है।

नवरात्रि सामाजिक एकता का प्रतीक

नवरात्रि के दौरान, भक्त देवी के अलग-अलग रूपों से जुड़कर उनकी शक्तियों को महसूस करते हैं। जैसे, पहले दिन माँ शैलपुत्री, दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी, और इसी तरह आगे। इसके अलावा, नवरात्रि का यह समय सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। लोग एकत्र होकर गरबा, डांडिया और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं, जिससे समुदाय में एकता और भाईचारा बढ़ता है।