Advertisement
Advertisement
होम / Shrimad Bhagwat Katha: कलश यात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं व महिलाओं में वर्षा के बावजूद उत्साह में नहीं रही कमी

Shrimad Bhagwat Katha: कलश यात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं व महिलाओं में वर्षा के बावजूद उत्साह में नहीं रही कमी

BY: • LAST UPDATED : September 9, 2024

संबंधित खबरें

Shrimad Bhagwat Katha: तावडू शहर की पंजाबी धर्मशाला में रविवार को संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन शांति देवी एंव पूरन चंद शर्मा द्वारा कराया गया। जिसको लेकर शहर से कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। श्रद्धालुओं व महिलाओं में वर्षा के बावजूद उत्साह में कमी नहीं देखी गई।

श्रीमद भागवत कथा चलेगी 14 सितंबर तक

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए तरूण रोहिल्ला ने बताया कि रविवार को प्रात 9 बजे कलश यात्रा निकाली गई, यह यात्रा शहर के चांदना मोहल्ला में स्थित सनातन धर्म मंदिर से प्रारंभ होकर पंजाबी धर्मशाला में पहुंची। दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक श्रीमद भागवत कथा पंजाबी धर्मशाला में हुई। जो आगामी 14 सितंबर तक चलेगी।। श्रीमद भागवत कथा के लिए श्रीधाम वृंदावन से आचार्य श्रेद्ध्य सचिन्नदानंद शरण (सोनू व्यास) को आमंत्रित किया गया है। जो अपनी मधुर वाणी से श्रीमद भागवत कथा का गुणगान कर रहे हैं।

Teacher’s Day Celebration: शिक्षक दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत 26 रक्तदान करने वाले स्काउट अध्यापकों को किया गया सम्मानित

Advertisement