




Board Exam: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 16 अक्तूबर 2024 से शुरू हो गई हैं। साथ ही डीएलएड (प्रथम प्रवेश वर्ष 2023-25) की परीक्षाएं भी इसी दिन से आयोजित की जा रही हैं। ये परीक्षाएं 26 अक्तूबर 2024 तक चलेंगी। बोर्ड के प्रवक्ता के अनुसार, ये परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
इस वर्ष इन परीक्षाओं में लगभग 58,497 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 5,417 परीक्षार्थी हैं, जिसमें 3,418 छात्र और 1,999 छात्राएं शामिल हैं। सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 7,109 परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 4,719 छात्र और 2,390 छात्राएं हैं।
मुक्त विद्यालय (ओपन स्कूल) की परीक्षाओं में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 20,751 परीक्षार्थी शामिल हैं, जिनमें 12,317 छात्र और 8,434 छात्राएं हैं। वहीं, सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 24,572 परीक्षार्थी हैं, जिनमें 16,010 छात्र और 8,562 छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं।
इसके अलावा, डीएलएड (प्रथम प्रवेश वर्ष 2023-25) की परीक्षा भी आज से शुरू हो गई है, जिसमें 648 छात्र अध्यापक परीक्षा दे रहे हैं। इसमें 305 छात्र अध्यापक और 343 छात्र अध्यापिकाएं शामिल हैं।
इन परीक्षाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हरियाणा बोर्ड ने पूरे प्रदेश में 125 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। बोर्ड ने परीक्षा के दौरान सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की है, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सकें। इस वर्ष कंपार्टमेंट, री-अपीयर, सीटीपी, अतिरिक्त विषय और अंक सुधार के भी परीक्षार्थी शामिल हैं।
Special Trains: ट्रेन से सफर करने वालों को मिला त्योहार का तौफा, जाने क्या है पूरा मामला




