




Inkhabar Haryana, CBSE CTET Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2024 का परिणाम घोषित करने वाला है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। जैसे ही रिजल्ट जारी किया जाएगा, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
CTET दिसंबर 2024 के रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी, जिसमें सभी प्रश्नों के अंतिम और सत्यापित उत्तर होंगे। यह परिणाम और आंसर की उम्मीदवारों को उनके प्रदर्शन का सही आकलन करने में मदद करेंगे।
उम्मीदवार निम्नलिखित Step का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
CBSE ने CTET दिसंबर 2024 परीक्षा 14 दिसंबर, 2024 को दो शिफ्टों में आयोजित की थी।
पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए था, जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए था।
CTET दिसंबर 2024 की प्रोविजनल आंसर की 1 जनवरी, 2025 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को इसमें आपत्ति दर्ज कराने का अवसर 5 जनवरी, 2025 तक दिया गया। इन आपत्तियों के आधार पर CBSE फाइनल आंसर की तैयार करेगा और परिणाम घोषित करेगा।




