Advertisement
Advertisement
होम / Chandigarh: सम्मानित किए जाने वाले 77 अध्यापकों को  शिक्षा मंत्री बैंस ने  दी बधाई

Chandigarh: सम्मानित किए जाने वाले 77 अध्यापकों को  शिक्षा मंत्री बैंस ने  दी बधाई

BY: • LAST UPDATED : September 4, 2024

InKhabar Haryana, Chandigarh: पंजाब सरकार द्वारा अध्यापक दिवस 2024 के अवसर पर सम्मानित किए जाने वाले चार श्रेणियों में सम्मानित किए वाले 77 अध्यापकों आज स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस द्वारा बधाई दी गई।

सूची अनुसार अध्यापक राज्य पुरस्कार 55 अध्यापकों को दिया जायेगा जबकि यंग टीचर अवार्ड 10 अध्यापकों को दिया जाएगा। इसके इलावा 7 अध्यापकों को प्रबंधकी अवार्ड और 5 अध्यापकों विशेष सम्मान भी दिया जाएगा। पंजाब राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राष्ट्रिय अध्यापक दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की तरफ से सम्मान के लिए चुने गए सभी अध्यापकों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि सम्मान प्राप्त करने वाले अध्यापक अन्य अध्यापकों के लिए मार्गदर्शक बनेंगे।

बैंस ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से अध्यापक दिवस संबंधी राज्य स्तरीय समागम होशियारपुर में करवाया जा रहा है। इस समागम में मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करेंगे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस बार अवार्ड के लिए चयन जिला स्तरीय कमेटी और राज्य स्तर पर ज्यूरी द्वारा किया गया जिसको आज उन्होंने मंजूरी दे दी है।

Advertisement

Hartalika Teej 2024: प्रेग्नेंट महिलाएं हरतालिका तीज व्रत में ऐसे रखें ध्यान, पूजा होगी सम्पूर्ण और सफल

Beautiful Sports Place: खेल प्रेमी जरुर घुमें इन जगहों पर, जाने कौन सी हैं जगह