Inkhabar Haryana, Changes in Primary school Syllabus: हरियाणा में बच्चों की रुचि को ध्यान में रखतें हुए नई शिक्षा नीति के तहत प्राइमरी क्लासों के सिलेबस में बदलाव किया गया है। इसमें नए सेशन के तहत क्लास पहली से लेकर छठी तक के बच्चों को नई किताबे मिलेंगी जिसमें वह नए चैपटर्स, जिससे उनकी पढ़ाई अच्छी हो पाएंगी।
क्या हुए बदलाव?
शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक सुनील बजाज ने बताया कि नई किताबें इस तरह से डिजाइन की गई हैं कि बच्चों को आपस में चर्चा करने का मौका मिलेगा। बच्चों के सामने खेल होंगे, ताकि वे खेल-खेल में सीख सकें। इसके अलावा पहेलियाँ और चुनौतियाँ भी रखी गई हैं, ताकि बच्चे खुद ही उन्हें पढ़कर हल कर सकें।
बजाज ने बताया कि इस बार विभाग ने 2 नई किताबें (शारीरिक शिक्षा और कला शिक्षा) भी जोड़ी हैं। फिलहाल ये किताबें शिक्षकों को दी जाएंगी। ताकि शिक्षक बच्चों से विभिन्न गतिविधियां करवा सकें। ये गतिविधियां हर बच्चे के लिए अनिवार्य हैं। वहीं, इन विषयों के लिए कक्षा में पीरियड भी शामिल किए गए हैं। पहले कला शिक्षा जिसमें नृत्य, नाटक, चित्रकारी आदि शामिल हैं, कभी पढ़ाई में शामिल नहीं थी। लेकिन अब इन्हें अनिवार्य विषय के रूप में लागू किया जाएगा।
गणित की किताबें तैयार
बता दें कि, SCRT ने कक्षा 1 और 2 के लिए गणित की किताबें तैयार की हैं। किताबें तैयार करने में NCRT की भी मदद ली गई है। इस बार किताबों को दो भागों में बांटा गया है। इन्हें अलग-अलग समय पर पढ़ाया जाएगा। इससे बच्चों की रुचि बढ़ेगी।