बता दें कि, अधिवेशन स्थल को संत सूरदास नगर और राजा नाहर सिंह के नाम से तैयार किया गया है। राजा नाहर सिंह स्थल में स्वतंत्रता आंदोलन की गौरव गाथा, विश्व गुरु भारत की संकल्पना, विद्यार्थी परिषद के 75 वर्षों के इतिहास, राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण और खेल गतिविधियों को प्रमुख रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। इस अधिवेशन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और उन्हें भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो शिक्षा, राष्ट्रवाद और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस अधिवेशन में हरियाणा के विभिन्न जिलों से विद्यार्थी, शिक्षाविद, समाजसेवी और गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे।