




Employment to Students: करनाल में अब स्कूली शिक्षा पूरी करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा 25 अक्तूबर को एक जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 12वीं कक्षा पास और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। यह मेला नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (NSQF) के तहत आयोजित किया जा रहा है।
NSQF के तहत जिले के 89 स्कूलों में कौशल केंद्र संचालित हैं, जहां 9वीं से 12वीं कक्षा तक के लगभग 13 हजार विद्यार्थी अलग-अलग 13 स्किल कोर्स कर रहे हैं। इनमें से कई विद्यार्थी अपनी 12वीं कक्षा के साथ वोकेशनल कोर्स भी पूरा कर चुके हैं। इन कोर्सों में हेल्थ केयर, ब्यूटी एंड वेलनेस, कृषि, आटोमोबाइल, आईटी, ट्रेवल एंड टूरिज्म, पेशेंट केयर असिस्टेंस, रिटेल, सिक्योरिटी आदि शामिल हैं।
इस रोजगार मेले में इन कौशल क्षेत्रों से जुड़ी कई नामी कंपनियों के प्रतिनिधि आएंगे और विद्यार्थियों का साक्षात्कार लेंगे। यह मेला पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के) में आयोजित होगा। विद्यार्थी अपने सीखे हुए कौशल को मेले में प्रदर्शित करेंगे और अपनी योग्यता के आधार पर रोजगार पाने का प्रयास करेंगे।
इसके अलावा, चार स्कूलों में इंक्यूबेशन सेंटर भी खोले गए हैं, जहां विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इन स्कूलों में जीजीएसएसएस निसिंग में पेशेंट केयर असिस्टेंट, जीएसएसएस सांभली में आटोमोबाइल, जीजीएसएसएस प्रेमनगर में ट्रेवल एंड टूरिज्म और जीजीएसएसएस रेलवे रोड में ब्यूटी एंड वेलनेस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Saini-Family-Members: नायब सैनी के घर में जश्न का माहौल, ढोल नगाड़े बजा कर जाहिर की खुशी




