Advertisement
Advertisement
होम / Haryana D.El.Ed Exam 2025 Date Sheet: हरियाणा D.El.Ed परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी, जानें कब-कब होंगे पेपर और कैसे करें डाउनलोड

Haryana D.El.Ed Exam 2025 Date Sheet: हरियाणा D.El.Ed परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी, जानें कब-कब होंगे पेपर और कैसे करें डाउनलोड

BY: • LAST UPDATED : August 28, 2025

Inkhabar Haryana, Haryana D.El.Ed Exam 2025 Date Sheet: हरियाणा के उन अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है जो D.El.Ed परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने परीक्षा की आधिकारिक डेटशीट जारी कर दी है। अब उम्मीदवार बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर टाइम टेबल देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार डेटशीट प्रथम वर्ष (फ्रेश/री-अपीयर/मर्सी चांस) के लिए जारी की गई है। यह परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2025 में आयोजित होगी।

Rahul Fazilpuriya: रोहित शौकीन के बाद अब फाजिलपुरिया था निशाने पर, गोलियों की बौछार के बीच इस तरह बादमाशों को दबोचा

परीक्षा कब से कब तक होगी?

जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 25 सितंबर 2025 से शुरू होकर 21 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। सभी पेपर एक ही पाली में होंगे, जो दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। पहला पेपर “बाल्यावस्था एवं बाल विकास” विषय का होगा। जबकि अंतिम पेपर उर्दू भाषा, पंजाबी भाषा और संस्कृत भाषा के शिक्षाशास्त्र पर आधारित होगा।

Advertisement

ऐसे करें डेटशीट डाउनलोड

1. सबसे पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

2. होमपेज पर “Haryana D.El.Ed Exam 2025 Time Table” वाले लिंक पर क्लिक करें।

3. लिंक पर क्लिक करते ही एक नई विंडो में PDF फाइल खुलेगी।

4. अब उम्मीदवार डेटशीट को ध्यान से चेक करें और डाउनलोड कर लें।

5. भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।