




Inkhabar Haryana, Haryana HTET Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने सोमवार को जानकारी दी कि हाल ही में आयोजित हुई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के परिणाम जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परिणाम तैयार करने का कार्य तेजी से चल रहा है और इस दौरान पारदर्शिता व निष्पक्षता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
डॉ. पवन कुमार ने बताया कि 30 और 31 जुलाई को आयोजित हुई एचटेट परीक्षा की सभी उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैनिंग का काम पूरा हो चुका है। अब रिजल्ट को विभिन्न स्तरों पर जांचा जा रहा है, ताकि किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय न हो। इसके लिए परीक्षार्थियों से प्राप्त आपत्तियों (ऑब्जेक्शन्स) को विषय विशेषज्ञों से समीक्षा करवाकर, सही और तार्किक पाए गए ऑब्जेक्शन्स को अंकों में समायोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक आपत्तियां अंग्रेजी विषय में प्राप्त हुईं, जिन पर विचार कर आवश्यक संशोधन किए गए हैं। हालांकि, आंसर की में बदलाव नहीं किया जाएगा।




