Advertisement
Advertisement
होम / Haryana NEET PG Counselling: हरियाणा NEET PG काउंसलिंग की रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें आवेदन, फीस और जरुरीं प्रक्रिया के बारें में

Haryana NEET PG Counselling: हरियाणा NEET PG काउंसलिंग की रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें आवेदन, फीस और जरुरीं प्रक्रिया के बारें में

BY: • LAST UPDATED : January 31, 2025

Inkhabar Haryana, Haryana NEET PG Counselling: हरियाणा में मेडिकल पीजी कोर्स (MD, MS, DNB) में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक और अवसर उपलब्ध है। हरियाणा NEET PG राउंड-3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है। यह काउंसलिंग उन उम्मीदवारों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जिन्होंने पहले दो राउंड में सीट प्राप्त नहीं की थी या जो सीट अपग्रेड करना चाहते हैं।

जरुरी तारीखें

हरियाणा NEET PG काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित समय-सीमा के भीतर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी:

  • रजिस्ट्रेशन शुरू: 31 जनवरी 2024
  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 3 फरवरी 2024 (रात 11:59 बजे तक)
  • पसंद भरना और संपादन: 31 जनवरी – 3 फरवरी 2024
  • फीस भुगतान: 31 जनवरी – 3 फरवरी 2024
  • चॉइस लॉकिंग: 31 जनवरी – 3 फरवरी 2024
  • सीट आवंटन परिणाम: 6 फरवरी 2024
  • आपत्ति निवारण और अनंतिम आवंटन सूची अपलोड: 6 फरवरी 2024

कौन कर सकता है आवेदन?

हरियाणा NEET PG राउंड-3 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए निम्नलिखित उम्मीदवार पात्र होंगे:

Advertisement

  •  वे उम्मीदवार जिन्होंने पहले दो राउंड में सीट प्राप्त नहीं की।
  •  वे उम्मीदवार जिन्हें सीट आवंटित हुई थी, लेकिन उन्होंने कॉलेज में प्रवेश नहीं लिया।
  •  वे उम्मीदवार जिन्होंने पहले की सीट ग्रहण की थी और अब अपग्रेड के लिए विकल्प चुना है।
  • पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को फिर से रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

 

रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी।
  •  अपनी पसंदीदा मेडिकल कॉलेजों और कोर्सेस का चयन करना होगा।
  • आवेदन शुल्क और सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान करना होगा।
  •  चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया के बाद सीट आवंटन परिणाम की प्रतीक्षा करनी होगी।

फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट

 

रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को निम्नलिखित शुल्क का भुगतान करना होगा:

  • राज्य कोटा (सरकारी/निजी कॉलेज) के लिए: सामान्य वर्ग: 25,000/- और आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC): 12,500/-
  • निजी मेडिकल कॉलेज (राज्य कोटा/प्रबंधन कोटा) के लिए: सभी श्रेणियों के लिए: 2,00,000/-

काउंसलिंग में शामिल प्रमुख कॉलेज

हरियाणा NEET PG काउंसलिंग के तहत कई प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज शामिल हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं:

  • SGT यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम
  • अल-फालाह यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद
  • पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक
  • अन्य निजी और सरकारी मेडिकल कॉलेज

सीट आवंटन प्रक्रिया और प्रवेश

रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग पूरी करने के बाद, 6 फरवरी को सीट आवंटन परिणाम घोषित किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार को आवंटित सीट पर आपत्ति होती है, तो वह उसी दिन अपने दस्तावेज जमा कर आपत्ति दर्ज कर सकता है। अनंतिम आवंटन सूची जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर अपने दस्तावेज जमा करने होंगे और कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।